फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की बैठक में गूंजा किसानों की समस्याओं का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू की बैठक में गूंजा किसानों की समस्याओं का मुद्दा
विज्ञापन

हापुड़। भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला कार्यालय पर बैठक कर किसानों की समस्या को उठाया और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया। इस दौरान राजेंद्र गुर्जर को प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री राजेंद्र गुर्जर व राधेलाल त्यागी ने कहा शासन और प्रशासन किसानों की समस्या को लेकर अनदेखी कर रहे हैं। किसान तिल-तिल मर रहा है, लेकिन इसकी सरकार को तनिक भी चिंता नहीं है। किसान संगठन ही किसानों की समस्याओं को उठा रहे हैं। ऐसे में अब समय आ गया है की वोटों की राजनीति करने वालों को सबक सिखाया जाए। नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी ने कहा गन्ना किसानों की अनदेखी किसी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी। संगठन द्वारा बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जल्द ही इसका शंखनाद किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में रोजगार समाप्त हो रहे हैं और अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है सरकार इस ओर कोई कदम नहीं उठा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन समस्याओं के साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें अमित रावत, राजेश तोमर, शराफत चौधरी, परविंदर, इदरीश, प्रभास त्यागी, रणजीत सिंह, विपिन कुमार, कृष्ण प्रकाश त्यागी, कमल सिंह को संगठन की सदस्यता दिलवाई गई। वहीं, राजेंद्र गुर्जर को प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया।
इस मौके पर अमरेश त्यागी, कमल सिंह, कृष्ण प्रकाश त्यागी, सुधाकर त्यागी, संजय त्यागी, ओम प्रकाश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें