फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों की समस्या पर लखनऊ पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना किसानों की समस्या पर लखनऊ पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन

हापुड़। जिले के गन्ना किसानों की समस्या के विरोध में बुधवार को भाकियू कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने गन्ना आयुक्त को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि दोनों शुगर मिलों पर किसानों के करोड़ों रुपये अटके हुए हैं। ऐसे में उन्हें घर कर चलाने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि जिले के किसान गन्ने की फसल पर ही निर्भर है, लेकिन यहां के दोनों शुगर मिल किसानों का खुलेआम शोषण कर रहे हैं। आलम यह है कि नया पेराई सत्र शुरू हो चुका है लेकिन अभी भी पुराने सत्र के करोड़ों रुपये मिलों पर अटके हैं। किसान न तो अपने बच्चों की फीस भर पा रहे हैं और न ही उनकी शादियों के लिए खरीदारी कर पा रहे हैं। घर घर चलाने के लिए भी इधर-उधर से रुपये लेकर काम चलाना पड़ रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन से भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन समस्या का समाधान तो दूर मिल अधिकारियों पर कोई कार्यवाही भी नहीं होती। इसके विरोध में उन्होंने गन्ना आयुक्त को संबोधित ज्ञापन सौंपकर जल समस्या के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में मनोज फौजी, आदेश गुर्जर, ऋषि पाल सिंह, रविंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें