कोरोना के 11 नए मरीज मिले, 23 हुए स्वस्थ
हापुड़। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना के मरीजों का मिलना जारी है। रविवार को 11 और मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अभी तक 3486 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 23 और मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कुछ संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में से 11 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इनमें से न्यू शिवपुरी के एक, श्रीनगर के एक, लक्ष्मणपुरा के एक, कोठी गेट के एक, न्यू आलोक कॉलोनी के एक, जेके कालोनी कृष्णा नगर हापुड़ के एक, खिचरा धौलाना के एक, पटना मोड़ हापुड़ के तीन, दुर्गा कालोनी के एक मरीज शामिल हैं। चिकित्सकों ने सभी मरीजों को उपचार के लिए आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया है।
वहीं 23 और मरीजों की उपचार के बाद जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि 11 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 23 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जनपद में अभी तक 3486 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 3215 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 212 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। जबकि 59 मरीजों की अभी तक कोरोना से मौत हो चुकी है।