फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से चार दिन तक प्रभावित रहेगी आधे शहर की बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से चार दिन तक प्रभावित रहेगी आधे शहर की बत्ती
विज्ञापन

हापुड़। 220 केवी हायब्रिड उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के चलते सात नवंबर से दिल्ली रोड, टॉउन हाल, प्रीत विहार, आनंद विहार बिजलीघर चार दिन तक प्रभावित रहेगा। इस दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक इन बिजलीघरों से जुड़े इलाकों की आपूर्ति गुल रहेगी। ऐसे शुक्रवार को ही जरूरी कार्य निपटा लें, ताकि परेशानी न हो।
आनंद विहार स्थित हायब्रिड उपकेंद्र से दिल्ली रोड प्रथम, द्वितीय, टाऊन हाल, प्रीत विहार, आनंद विहार बिजलीघरों को आपूर्ति मिलती है। इन बिजलीघरों से आधे शहर की आबादी जुड़ी हुई है। इन दिनों 220 केवी क्षमता के बिजलीघर पर मरम्मत कार्य की आवश्यकता है। जिसके चलते निगम के अधिकारियों ने 10 नवंबर तक कार्य जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत पोषण खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि लोग जरूरी कार्य निपटाकर रखें, ताकि उन्हें परेशानी न हो। आगे बिजली किल्लत से दिक्कत न हो, इसलिए यह कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें