एक ही परिवार के पांच लोगों सहित 23 कोरोना पॉजिटिव मिले
हापुड़। नगर के मोहल्ला श्रीनगर के एक ही परिवार के चार लोगों के साथ बुधवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के 23 और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसी के साथ जनपद में अभी तक 3404 मरीज कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं 12 और मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कुछ संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। प्राप्त हुई जांच रिपोर्टों में से 23 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इनमें से तगासराय के एक, पक्का बाग के तीन, भीमनगर के एक, श्रीनगर के पांच, बासतपुर धौलाना के एक, भगवानपुरी हापुड़ के एक, हीरो लक्ष्मी एजेंसी पिलखुवा के एक, जीएस मेडिकल कालेज पिलखुवा के एक, पटेल नगर के एक, देवलोक कालोनी के दो, प्रेमपुरा के एक, चमरी के एक, आर्यनगर हापुड़ के एक, फरोला स्टेट कालोनी हापुड़ के एक, धौलाना ब्यूटी पार्लर के एक, रेवती कुंज रेलवे रोड के एक मरीज शामिल हैं। चिकित्सकों ने मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि 23 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 12 और मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जनपद में अभी तक 3404 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 3141 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। 205 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। 58 मरीजों की अभी तक मौत हो चुकी है।