फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिव्यांग पोर्टल पर बनवा सकेंगे रियायती कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अब दिव्यांग पोर्टल पर बनवा सकेंगे रियायती कार्ड
विज्ञापन

हापुड़। अब दिव्यांगों को रेल यात्रा को रियायती कार्ड बनवाने के लिए मुरादाबाद मंडल के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिए दिव्यांगों के लिए बनाए गए पोर्टलों पर जाकर आवेदन कर ऑनलाइन कार्ड बनवाया जा सकता है।
हापुड़ रेलवे स्टेशन के सीएमआई आनंद पाल सिंह ने बताया कि अधिकांश ट्रेनों में दिव्यांगजनों को बेहतर रेल यात्रा करवाने के लिए विशेष कोच भी होता है। कोच में यात्रा करने के लिए रियायती कार्ड बनाया जाता है। पहले कार्ड बनवाने के लिए मुरादाबाद मंडल के भी चक्कर काटने पड़ते थे। इस व्यवस्था में काफी समय लगता था और प्रक्रिया काफी लंबी भी थी, लेकिन अब रेलवे ने दिव्यांगों के लिए पोर्टल के माध्यम से आवेदन की सुविधा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दिव्यांग घर बैठे भी अपना रियायती प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। इसके लिए दिव्यांगसहायक डॉट कॉम पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। सीएमओ द्वारा दिव्यांग प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, फोटो के सत्यापन के बाद कार्ड बनने की सूचना मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगी। दिव्यांग संबंधित रियायती कार्ड से रेल यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें