फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफानी गेंदबाज के रूप में निखरा धनौरा गांव के किसान का बेटा कर्तिक त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
तूफानी गेंदबाज के रूप में निखरा धनौरा गांव के किसान का बेटा कार्तिक
विज्ञापन

हापुड़। शहर के निकटवर्ती गांव धनौरा के एक किसान परिवार में जन्मे कार्तिक त्यागी ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तूफानी गेंदबाज के रूप में अपनी काबिलियत साबित की है। इसी के बाद कार्तिक को भारतीय क्रिकेट टीम में अतिरिक्त गेंदबाज के रूप में रखा गया है। इस सूचना के बाद से उनके गांव सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
आगामी 8 नवंबर को 20 साल के होने वाले कार्तिक त्यागी धनौरा गांव के निवासी कृषक योगेंद्र त्यागी के इकलौते पुत्र हैं। वह इस समय यूएई में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल में खेल रहे हैं। सोमवार की रात भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कार्तिक को आस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम में अतिरिक्त गेंदबाज के रूप में शामिल किया। इस सूचना से उनके परिजनों के साथ ही हापुड़ जिले के तमाम क्रिकेट प्रेमी गदगद हैं। गांव के लोगों ने मिठाई खिलाकर जश्न भी मनाया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग बाल के खिलाड़ी रहे उनके पिता योगेंद्र त्यागी का कहना है कि गांव में क्रिकेट का कोई मैदान नहीं है। कार्तिक ने कक्षा एक से पांच तक अपनी ननिहाल में नाना नंद किशोर त्यागी के पास रहकर मुजफ्फरनगर जिले के फलौदा गांव व कक्षा 6 से 7 तक पांची गांव के एमएस हैरिटेज स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद कक्षा 8 से 10 तक एलएन पब्लिक स्कूल हापुड़ में शिक्षा ग्रहण की। इंटर की पढ़ाई मोदीनगर के निवाड़ी गांव के इंटर कॉलेज से की। कार्तिक ने करीब 8 साल पहले क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन दिनों उसका चयन स्कूल की टीम में हो गया था। स्कूल परिसर में ही क्रिकेट एकेडमी है जहां खेलकर उसकी क्रिकेट में रुचि और बढ़ गई।
इसी दौरान वह मेरठ के प्रमुख क्रिकेट कोच विकटोरिया पार्क निवासी विपिन वत्स और संजय रस्तोगी के संपर्क में आया। जिन्होंने उसे गेंदबाजी के टिप्स सिखाए। परिणामस्वरूप उसका चयन अंडर 14 क्रिकेट टीम और बाद में अंडर 16 टीम में हो गया।
कार्तिक ने बनाए कई रिकॉर्ड
- कार्तिक त्यागी का साथ किस्मत भी दे रही थी। वह उन दिनों कानपुर में रणजी के ट्रायल में भाग लेने गए थे। वहां उनकी गेंदबाजी पर यूपी रणजी टीम के कप्तान सुरेश रैना की निगाह पड़ गई, जिन्होंने उनका हाथ थाम कर अपनी टीम में शामिल कर लिया।
इसके बाद कार्तिक ने मुड़कर नहीं देखा बल्कि अनेक रिकार्ड बनाए हैं। उसने अंडर 16 में खेलने के दौरान दूसरे साल में 50 विकेट लेकर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। अंडर 19 में खेलने के दौरान एक साल में 38 से अधिक विकेट लेकर राष्ट्रीय स्तर पर रिकार्ड बनाया। इतना ही नहीं कार्तिक ने अंडर 19 विश्व कप के 6 मैच में 11 विकेट लिये थे। आस्ट्रेलिया के तो चार विकेट सिर्फ 24 रन देकर झटककर यह संकेत दे दिया था कि वह जल्द भारतीय क्रिकेट टीम में तूफानी गेंदबाज के रूप में निखरकर धमाल मचाने की तैयारी में है। उल्लेखनीय है कि वह वर्तमान में आईपीएल के अलावा अंडर 19 एशिया कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
एलएन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर पंकज अग्रवाल, बबलू त्यागी, प्रधानाचार्या आराधना वाजपेयी, धनौरा के प्रधान योगेश्वर त्यागी, विधायक विजय पाल आढ़ती ने भी कार्तिक त्यागी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन

मैच खेलने के बाद परिजनों से करते हैं बात
- कार्तिक त्यागी ने अमर उजाला के साथ फोन पर बातचीत में कहा कि वह अपनी सफलता को पिता के सहयोग, मम्मी नीलम त्यागी, बहन नंदनी की कामनाओं और सभी कोच और गुरुओं के आशीर्वाद व कड़ी मेहनत का परिणाम मानते हैं। बताया कि आईपीएल के मैच खेलने के बाद अपने परिजनों से फोन पर बात जरूर करते हैं।
गांव के श्रीओम त्यागी आदि ने कार्तिक के पिता को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें