नबी करीम मोह्हले में दुकान के अंदर लगी आग की लपटों को देखते लोग
- फोटो : HAPUR
इलेक्ट्रानिक सामान के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवी करीम स्थित एक इलेक्ट्रानिक सामान के गोदाम में रविवार दोपहर शॉर्ट सकट से आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटों के कारण मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
मोहल्ला शिवपुरी निवासी प्रवीण सूरी की नवी करीम में सूर्या ट्रेडर्स के नाम से इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। जबकि ऊपरी तल पर इसका गोदाम है। रविवार दोपहर वह दुकान काम कर रहे थे। इस दौरान दुकान की पहली मंजिल पर गोदाम में अचानक आग लग गई। दुकान से खिड़कियों से आग निकलता देख आसपास के लोगों ने शोर मचा मचाया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग लगता देखकर आसपास के व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड को सूचना के साथ लोगों ने खुद ही आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां एक के बाद एक मौके पर पहुंच गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल कर्मी खिड़कियां तोड़कर अंदर घुसे और आग बुझाई, लेकिन जब तक आग बुझी तब तक लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग के दौरान मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल रहा।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला शार्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। आग से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।