फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
विज्ञापन

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर मोड़ी के पास हाईवे-334 पर शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने शिनाख्त के बाद युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जवाहरगंज निवासी नितिन गुप्ता(30) शुक्रवार रात किसी काम से हाफिजपुर गए थे। देर शाम वह बाइक से वापस लौट रहे थे। गांव अब्दुल्लापुर मोड़ी के पास पहुंचने पर नितिन की बाइक की एक अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में नितिन व जबकि दूसरी बाइक पर सवार गांव हृदयपुर निवासी शहादत व सतीश गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां नितिन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिनाख्त के बाद नितिन के परिजनों को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक शादीशुदा था और वह अपने पीछे एक बच्ची को छोड़ गया है। शनिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें