फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने पुलिस की जीप में मारी टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने पुलिस की जीप में मारी टक्कर, चार घायल
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-9 स्थित गांव अल्लीपुर मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी हाईवे पुलिस की जीप में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे में दो पुलिसकर्मियों के अलावा ट्रक का चालक और क्लीनर भी घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करा कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। दोनों पुलिसकर्मी फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
बाबूगढ़ थाने की हाईवे-फाइव पुलिस जीप पर कांस्टेबिल राजकुमार व मुकेश कुमार की तैनाती है। मुकेश कुमार पुलिस जीप पर चालक है। सोमवार तड़के दोनों पुलिसकर्मी हाईवे-9 पर गांव अल्लीपुर मोड़ के पास जीप लेकर सड़क किनारे खड़े थे। तभी पेपर रोल लेकर रुद्रपुर से नोएडा जा रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस जीप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस जीप और अनियंत्रित ट्रक हाईवे किनारे खाई में जा गिरे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दोनों पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई। जबकि ट्रक चालक और क्लीनर भी घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने चालक व परिचालक को भी प्राथमिक उपचार के बाद हिरासत में ले लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक और पुलिस जीप को घटना स्थल से हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक संतू सिंह व क्लीनर श्याम सिंह राजस्थान के जयपुर निवासी हैं। ये लोग ट्रक में पेपर रोल लेकर उत्तराखंड के रुद्रपुर से नोएडा जा रहे थे। बुलंदशहर निवासी मुकेश कुमार की छुट्टी कराकर परिजन अपने साथ ले गए। जबकि अलीगढ़ निवासी राजकुमार अस्पताल में भर्ती है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें