फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में हापुड़ के कांग्रेस कार्यकर्ता पर हुआ लाठीचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में हापुड़ के कांग्रेस कार्यकर्ता पर हुआ लाठीचार्ज
विज्ञापन

हापुड़। हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे हापुड़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नोएडा डीएनडी पर रोक लिया। लाठीचार्ज में जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने बताया कि सरकार अपना सारा बल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाथरस जाने से रोकने पर लगा रही है। अगर इतना बल महिलाओं की सुरक्षा में लगाया जाए तो आज हाथरस की बेटी हमारे बीच सुरक्षित होती। प्रदेश में इस तरह की घटनाएं महिलाओं के साथ नहीं होती। सरकार लोगों के बीच अपना भरोसा खो रही है। वारदात होने के बाद पीड़ितों से किसी को भी नहीं मिलने दिया जा रहा है। मीडिया की आवाजाही पर भी पूरी तरह से रोक है। लाठीचार्ज में हापुड़ जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, डा. शोएब, इरफान कुरैशी, मनोज कौशिक, जयंत त्यागी, ललित शर्मा, एजाज अहमद, आतिफ भी घायल हो गए। हाथरस जाने वालों में हापुड़ से पूर्व विधायक गजराज सिंह, बदरुद्दीन कुरेशी, अभिषेक गोयल, सैय्यद अयाजुद्दीन, विक्की शर्मा, एहतेशाम कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें