फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में दो लाख व बाइक ने देने पर विवाहिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में दो लाख व बाइक ने देने पर विवाहिता को पीटा
विज्ञापन

हापुड़। दहेज में बाइक व रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता से मारपीट की। वहीं उसे ससुराल से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला अर्जुन निवासी अंजली उर्फ मोनिका ने बताया कि उसकी शादी थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला निवासी अमरदीप उर्फ दीपू के साथ हुई थी। शादी में पीड़िता के पिता ने हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था, लेकिन इससे ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में एक बाइक व दो लाख रुपये की मांग कर पीड़िता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसे लेकर उसके साथ आए दिन मारपीट होती रही। आरोप है कि कुछ दिन पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर पीड़िता को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी सुनीता मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति अमरदीप उर्फ दीपू, ससुर कुशलपाल सिंह, सास निनेश देवी व देवर कुलदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें