फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख रुपये के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लाख रुपये के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने रात में गश्त के दौरान मिली मुखबिर की सूचना पर लाखों रुपये के गांजे की तस्करी करने जा रहे आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।
बहादुरगढ़ एसओ नीरज कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात करीब 10 बजे पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति लाखों रुपये का गांजा लेकर बेचने के लिए जा रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने चांदनेर तिराहे पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी बीच प्लास्टिक का बैग लेकर गांव की तरफ जा रहे एक युवक ने पुलिस जीप को देखकर जंगल में छिपते हुए भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास मौजूद प्लास्टिक बैग में गांजा भरा मिला। पुलिस आरोपी को थाने ले आई और कड़ी पूछताछ की तो आरोपी नवनीत ने बताया कि वह जनपद बुलंदशहर थाना खुर्जा सूर्यलोक कॉलोनी का रहने वाला है, जो चक्की चलाकर आटा पीसने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वह गबाना के रहने वाले एक व्यक्ति से 6 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से गांजा खरीदता है और 15 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचने का काम करता है। एसओ ने बताया कि आरोपी के पास से 20 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है।
एसओ ने बताया कि आरोपी नवनीत के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई कर कोर्ट में पेश कर दिया, जिसको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें