फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि बिलों के विरोध में भाकियू भानु की गांव सबली में पंचायत,शासन की नीतियों का विरोध

विज्ञापन
गांव सबली में आयोजित पंचायत में बोलते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
कृषि बिलों के विरोध में भाकियू भानु ने की पंचायत, जताया विरोध
विज्ञापन

हापुड़। कृषि बिलों के विरोध में रविवार को भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने गांव सबली में पंचायत की। इसमें सरकार की नीतियों का जोरदार विरोध किया गया। साथ ही इन बिलों को वापस लिए जाने और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग उठाई गई। जल्द बिल वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा सरकार कृषि सुधार बिलों के पास करने पर पुन: विचार करे। यह बिल कंपनी राज को बढ़ावा देगा, जिससे किसानों को लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि उनका शोषण होगा। इस बिल को वापस लिया ही जाना चाहिए। अन्यथा किसान सरकार को माफ नहीं करेंगे।
विज्ञापन

संगठन मंत्री राजेंद्र गुर्जर ने कहा वर्तमान में सबसे ज्यादा जरूरी जनसंख्या नियंत्रण कानून की है। क्योंकि यहां बढ़ती जनसंख्या देश के विकास में बाधा बन रही है। संसाधन यहां कम है, जबकि आबादी काफी अधिक है। इस पर जल्द कानून बनाने की जरूरत है।
नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी व कार्यकर्ता राधेलाल त्यागी ने कहा भाजपा की सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है, जो कृषि बिल पास कराए जाने का प्रयास हो रहा है। यह बिल किसानों को बर्बाद कर देंगे। क्योंकि इसका सीधा लाभ पूंजीपतियों को होगा। इस बिल को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द बिल वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

पंचायत में सीएल शर्मा, रामकुमार आर्य, बिजेंद्र कसाना, सलेक चंद, ओमेंद्र कुमार, जयविंदर गुर्जर, सुधीर त्यागी, बिजेंद्र भाटी, रवि भाटी, दीपक, सोभा आर्य, संजय त्यागी, मलखान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें