फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, नानी व धेवते की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, नानी व धेवते की मौत
विज्ञापन

हापुड़। नानी को लेकर घर आ रहे एक युवक की बाइक में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उपैड़ा फ्लाईओवर के पास पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी अंकित (22) पुत्र सुरेंद्र शनिवार को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर निवासी अपनी नानी राजवती देवी पत्नी प्रेम सिंह को लेकर अपने गांव आ रहा था। दोपहर को जैसे ही वह बाइक से नेशनल हाईवे 09 पर उपैड़ा फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नानी व धेवते की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया और मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची बाबूगढ़ पुलिस ने शवों की शिनाख्त के बाद परिजनों को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए यातायात सुचारु कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें