बैंक कर्मी 34 कोरोना पॉजिटिव मिले
हापुड़। जिले में बृहस्पतिवार को बैंक कर्मी समेत कोरोना के 34 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, 46 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या बढकर 2537 पहुंच गई है।
कोरोना का प्रकोप यहां कम होने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमित मिले मरीजों में सिकंदरगेट के दो, शांति विहार का एक, पन्नापुरी के चार, शिवगढ़ी के दो, मोहन नगर का एक, महमदपुर हापुड़ का एक, ग्रीन पार्क का एक, अनवरपुर का एक, एसबीआई बैंक का एक, लखुवराड़ा के आठ, सुभाषनगर का एक, रामगंज रेलवे रोड का एक, न्यू आर्यनगर का एक, कमरूद्दीननगर का एक, न्यू शिवपुरी के तीन, प्रेमपुरा का एक, मुरादपुर के दो, हरौड़ा का एक, दौतई का एक मरीज शामिल है।
संक्रमितों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2537 पहुंच गई है। जबकि 46 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 2116 पहुंच गई है। जबकि 382 का उपचार जारी है, 39 लोगों की मौत हो चुकी है।
डिप्टी सीएमओ डा. प्रवीण शर्मा ने बताया जिले में अब तक 128014 लोगों के स्वस्थ की जांच को चुकी है। संक्रमित मिले मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।