फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ पुलिस ने तीन चोर दबोचे, 13 बाइक की बरामद

विज्ञापन
गढ़ में बाइक चोरी का खुलासा करते एएसपी। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
गढ़ पुलिस ने तीन चोर दबोचे, 13 बाइक की बरामद
विज्ञापन

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन बाइक चारों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जबकि दो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 13 बाइक बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात सूचना मिली के बदरखा पुल के नीचे दो बाइकों पर संदिग्ध लोग मौजूद हैं। जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके तीन आरोपियों को दबोच लिया। जबकि दो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया जब बाइक के दस्तावेज देखे तो वह भी चोरी की निकली। जिसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई। जिसके बाद आरोपियों ने बताया कि वह बाइक चोरी करके उनको अच्छे दामों में भोले भाले लोगों को बेचते हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने अपना नाम मनोज पुत्र यशपाल निवासी ग्राम देवली सिंभावली, आदेश पुत्र सुनील निवासी ग्राम शाहपुर, सुनील पुत्र चौखेराम निवासी शाहपुर बताया है। जबकि फरार आरोपियों के नाम दामोदर पुत्र वेदपाल निवासी ग्राम कैली, सुनील पुत्र रतनलाल निवासी ग्राम कैली बताया है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने 13 बाइक चोरी की बरामद की हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपियों का अच्छा खासा आपराधिक इतिहास है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह वाहनों को आसपास के जनपदों से चोरी करके उन्हें एक स्थान पर छिपाते थे। हापुड़, गाजियाबाद और मेरठ से भी उन्होंने कई वाहन चोरी किए हैं। जो बाइक बरामद की हैं, उन्हें वे पिछले दो सालों से चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें