फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप भी ऑनलाइन तय कर रहे हैं रिश्ता तो सावधान! हो सकती है ठगी, पढ़ें ये मामला

Sat, 19 Sep 2020 05:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

- गांव बदनौली का मामला, गांव निवासी बुजुर्ग ने विज्ञापन देखकर तय किया था रिश्ता 
- शातिर ने खुद को बताया था लखनऊ में टीटीई, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बदनौली निवासी एक बुजुर्ग ने वैवाहिक विज्ञापन देखकर अपनी पोती का रिश्ता तय कर दिया। आरोपी ने उसे झांसे में लेकर ऑनलाइन 75 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बदनौली निवासी दर्शन सिंह ने बताया उसने एक समाचार पत्र में आए वैवाहिक विज्ञापन को देखकर अपनी पोती का रिश्ता तय किया था। लड़के ने खुद का नाम अमित चौधरी बताया और टीटीई के पद पर होने की जानकारी दी।

बताया कि 28 जुलाई को अमित चौधरी ने दर्शन सिंह को फोन किया कि उसके भाई कर्ण चौधरी का एक्सिडेंट हो गया है, उसे पैसों की जरूरत है। दर्शन सिंह ने जन सुविधा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन अमित चौधरी को 75 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन


बाद में अमित का फोन बंद हो गया, खोजबीन की तो पता चला उनके साथ ठगी हुई है। आरोपी का नाम अमित नहीं है, उसने अपना नाम भी गलत बताया है और उनसे पैसे लिए हैं। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी सुबोध सक्सेना ने बताया तहरीर के आधार पर प्रणय विश्नोई निवासी नगिना को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें