फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंजार्च समेत 29 मरीजों में कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज सहित 29 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में शनिवार को अतरपुरा चौकी इंचार्ज और एसएसवी पीजी कॉलेज के कर्मचारियों समेत 29 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित मिले मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। वहीं संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
जिले में कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को 29 मरीजों में कोरेाना की पुष्टि हुई। इसमें अतरपुरा चौकी इंचार्ज समेत राधापुरी का एक, गणेशपुरा का एक, न्यू शिवपुरी के दो, पक्काबाग के दो, देवलोक कॉलोनी के दो, नगर पालिका कंपाउंड का एक, देवपुरा मीनाक्षी रोड का एक, राजीव एंक्लेव का एक, निजामपुर हापुड़ का एक, मूलचंद कॉलोनी का एक, बस स्टेंड गढ़ के तीन, आनंद विहार हापुड़ के दो, कटीरा जाफराबाद के एक, बुर्ज मोहल्ला का एक, आदर्शनगर हापुड़ का एक, सेहल का एक, आवास विकास हापुड़ का एक, पुरा मोहल्ला पिलखुवा का एक, जाटो की मंडैयया धौलाना का एक ,राजपुर सिंभालवी का एक, सिंभावली का एक, हिम्मतपुर का एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन

इनके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2365 पहुंच गई है। इनमें 1952 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, 378 का उपचार जारी है, 35 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया अब तक जिले में 119108 लोगों के स्वस्थ की जांच हो चुकी है। संक्रमित मिले मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें