फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक गाने बजाने पर युवती ने चालक को जड़े थप्पड़, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आपत्तिजनक गाने बजाने पर युवती ने चालक को जड़े थप्पड़, हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ की ओर से हापुड़ आ रहे एक ऑटो चालक ने अचानक तेज आवाज में आपत्तिजनक गाने बजाने शुरू कर दिए। इस दौरान ऑटो में बैठी युवती ने चालक से रुकने को कहा। ऑटो रुकते ही युवती ने चालक को थप्पड़ मारने शुरू कर दिया। इस दौरान हंगामा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। इस बीच मौका पाकर चालक भाग खड़ा हुआ। हालांकि युवती ने पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

घटना शनिवार दोपहर की है। सवारियों ने बताया कि ऑटो में दो युवती समेत तीन लोग बैठे हुए थे। इस दौरान रास्ते में चालक ने तेज आवाज में आपत्तिजनक गाने बजाने शुरू कर दिए। बताया कि कई बार युवतियों ने चालक से गाने बंद करने के लिए कहा, लेकिन चालक अपनी धुन में लगा रहा। बताया कि चालक ऑटो भी तेज रफ्तार में गलत तरीके से चला रहा था। इसपर बिफरी एक युवती ने गढ़ रोड सीएचसी के पास ऑटो को रुकवा दिया। इसके बाद युवती ने ऑटो से उतरकर चालक के मुंह पर 10-12 थप्पड़ जड़ दिए। खुद को पिटता देख चालक किसी तरह अपना ऑटो लेकर फरार हो गया। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें