गांव असौड़ा में लगी साप्ताहिक पैठ।
- फोटो : HAPUR
बिना अनुमति असौड़ा में लगी पैठ
हापुड़। असौड़ा गांव में शुक्रवार को लगी पैठ में भारी भीड़ उमड़ गई। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां भी उड़ी। प्रशासन से इसकी कोई अनुमति नहीं ली गई। एसडीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कोरोना महामारी में बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के कड़े निर्देश दिए हैं। जिले में भी एक साथ अधिक भीड़ एकत्र न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। लेकिन शुक्रवार को प्रशासन से बिना अनुमति लिए गांव असौड़ा में पैठ लगा दी गई।
इसमें खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो दूर लोगों ने मास्क भी नहीं लगाए हुए थे। हालांकि इसकी जानकारी मिलने के बाद एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया उनसे पैठ की कोई अनुमति नहीं ली गई है। इस तरह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने और बिना अनुमति पैठ लगाने वालों पर कार्रवाई होगी।