एसपी ने 20 पुलिस कर्मियों के किए तबादले
हापुड़। जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए एसपी संजीव सुमन ने थाना प्रभारियों समेत 20 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया है।
एसपी संजीव सुमन ने बताया स्वाट टीम द्वितीय के प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह को प्रभारी निरीक्षक बाबूगढ़, सह प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ के निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर को प्रभारी निरीक्षक धौलाना, पुलिस लाइंस से निरीक्षक विजय सिंह को एएचटीयू प्रभारी, उप निरीक्षक राहुल चौधरी को थाना प्रभारी बाबूगढ़ से थाना प्रभारी सिंभावली तैनात किया है।
वहीं, उप निरीक्षक थाना प्रभारी सिंभावली महेंद्र कुमार त्रिपाठी को वरिष्ठ उप निरीक्षक धौलाना, उप निरीक्षक कमल कुमार को थाना हाफिजपुर से प्रभारी चौकी साइलो द्वितीय, हरि कुमार को थाना बहादुरगढ़ से प्रभारी चौकी बस अड्डा पिलखुवा, तेजेंद्र सिंह को बस अड्डा पिलखुवा से थाना हाफिजपुर, दल सिंह को प्रभारी चौकी नानपुर गढ़मुक्तेश्वर से प्रभारी चौकी समाना धौलाना, सतेंद्र कुमार सिंह को प्रभारी चौकी समाना धौलाना से प्रभारी चौकी नानपुर गढ़मुक्तेश्वर तथा नसीम खां को पुलिस लाइन से स्वाट टीम द्वितीय तैनात किया है।
हेड कांस्टेबिल ओमपाल सिंह को हापुड़ नगर से थाना हाफिजपुर, रविंद्र कुमार को थाना हाफिजपुर से हापुड़ नगर, यशपाल सिंह को हापुड़ देहात से न्यायालय सुरक्षा हापुड़ नगर तैनात किया गया है। कांस्टेबिल संजीव कुमार को थाना पिलखुवा से कांस्टेबिल/क्लर्क धौलाना, शिवकुमार सिंह को थाना धौलाना से थाना पिलखुवा, फराज अहमद को पुलिस लाइन से यूपी 112, संजय सिंह को पुलिस लाइन से यूपी 112, भूपेंद्र सिंह को थाना सिंभावली से यूपी 112, कुशलपाल सिंह को हापुड़ देहात से यूपी 112, अर्जुन मलिक को थाना बाबूगढ़ से यातायात कार्यालय, सुशील कुमार को थाना हापुड़ नगर से कांस्टेबिल/क्लर्क थाना गढ़मुक्तेश्वर तैनात किया है। वहीं, महिला आरक्षी रंजना चौधरी को थाना बहादुरगढ़ से थाना धौलाना, गीता को पुलिस लाइन से महिला थाना में तैनात किया है।