किसानों को हिस्सा प्रमाण पत्र नहीं दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी
हापुड़। भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं बृहस्पतिवार को शिविर कार्यालय पर बैठक की। इस दौरान अच्छेजा के किसानों को बिना मुआवजा दिए उनकी जमीन से बेदखल कर जमीन को प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहीत करने का मामला उठाया। एक हफ्ते में किसानों को हिस्सा प्रमाण पत्र नहीं दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
भाकियू के संगठन मंत्री राजेंद्र गुर्जर ने कहा अच्छेजा गांव के किसान रामकिशोर, जगश्वर, सुधीर की भूमि से किसानों को बेदखल कर, प्राधिकरण के नाम दर्ज कर लिए और मुआवजा का भुगतान नहीं किया। 14 साल से किसान चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन राहत नहीं मिली।
नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी ने कहा तहसील प्रशासन किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। 14 साल से किसान बिना मुआवजा मिले अपनी जमीन से बेदखल होकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन राहत नहीं मिल पा रही है। एक सप्ताह के अंदर यदि किसानों को हिस्सा प्रमाण पत्र नहीं मिला तो तहसील प्रशासन के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में रवि भाटी, सुधीर त्यागी, राजकुमार त्यागी, डा.केपी सिंह, सोनू खटाना, जवाहर प्रधान, सागर राणा, जवाहर प्रधान आदि मौजूद रहे।