फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषणों की निखारी के नाम पर लाखों के गहने ले उड़े शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
आभूषणों की निखारी के नाम पर शातिरों ने ठगे लाखों के गहने
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में आभूषणों की निखारी करने आए दो शातिरों ने एक घर को निशाना बनाकर, महिलाओं से लाखों रुपये के आभूषण ठग लिए और फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत की है।
असौड़ा निवासी हरवीर सिंह हलवाई का काम करता है। बृहस्पतिवार को बाइक सवार दो युवक उसके घर पहुंचे और आभूषणों की निखारी करने की बात कही। झांसे में आकर घर की महिलाओं ने चांदी, पीतल का सामान दिया। जिसे दोनों युवकों ने निखार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महिलाओं को जाल में फंसाकर सोना व चांदी के आभूषण मंगा लिए। महिलाओं ने दो सोने की अंगूठी, दो सोने के मंगलसूत्र, चांदी का गुच्छा उक्त युवकों को दे दी। लेकिन वह चकमा देकर आभूषणों को लेकर फरार हो गए। परिजनों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। इस मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस चौकी पर तहरीर देकर, कार्रवाई की गुहार लगाई है।
देहात थाना प्रभारी सुमन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही ठगी करने वालों का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें