फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल के गंडों की गुंडागर्दी कायम, नहीं रुकी अवैध वसूली

विज्ञापन
ब्रजनाथपुर में पुल के पास अवैध रूप से वसूली करते युवक। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
ब्रजनाथपुर नहर पटरी पर नहीं थम रही टोल कर्मियों की गुंडागर्दी
विज्ञापन

हापुड़। ब्रजनाथपुर नहर पटरी पर टोल की अवैध वसूली का सोमवार को भंडाफोड़ हुआ। सदर विधायक ने तीन युवकों को पकड़वाकर पुलिस को सौंपा था। लेकिन मंगलवार को वहां फिर से अवैध वसूली शुरू हो गई। टोलकर्मियों की गुंडागर्दी का आलम यह था कि वह मंगलवार को भी ब्रजनाथ पुर नहर पटरी पर वाहनों से अवैध उगाही और अभद्रता करते नजर आए। हालांकि जब मामला प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचा तो जांच के आदेश कर दिए गए। एडीएम ने मामले की जांच के लिए एसडीएम सदर को आदेश किए हैं।
बुलंदशहर रोड स्थित नेशनल हाईवे 334 टोल प्लाजा ने पूरे हाईवे के साथ साथ लिंक मार्गों पर भी कब्जा कर लिया है। कोई वाहन शार्ट कट अपनाकर टोल से न बच जाएं। इसके लिए टोल से दो तीन किलोमीटर तक लिंक मार्गों पर टोल ठेकेदार ने अपने कर्मियों को तैनात कर दिया है। ब्रजनाथपुर की पटरी से सपनावत जाने वाले रास्ते पर भी कई लठैत युवकों को तैनात किया गया है। जो वाहन चालकों को रोककर उनसे अवैध उगाही करते हैं। वाहन चालकों को परेशान करते हैं और उनसे अभद्रता की जा रही है। यहां अस्थाई बैरियर लगा दिए गए हैं। सोमवार को सदर विधायक की गाड़ी रोककर भी टोल मांगा गया। जिसके बाद विधायक से भी जमकर नोकझोंक हुई थी। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर विधायक टोल कर्मियोें पर कार्रवाई की बात कहकर वहां से चले गए। लेकिन पुलिस ने इन्हें छोड़ दिया। और मंगलवार को यहां फिर से अवैध उगाही शुरू हो गई। हालांकि अब प्रशासन ने इस मामले में संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

एडीएम जयनाथ यादव ने बताया कि केवल टोल प्लाजा पर ही वसूली की जा सकती है। इस संबंध में एसडीएम सदर सत्यप्रकाश को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सदर विधायक विजयपाल आढ़ती का कहना है कि अवैध उगाही रोकने के लिए टोल कर्मियों ने उनसे दो दिन का समय मांगा है। यदि दो दिन में अवैध उगाही बंद नहीं होती है तो इस मामले को एनएचएआई के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। अवैध वसूली किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें