फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, दबोचा

विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए दुष्कर्म के आरोपी। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवकों ने एक 12 वर्षीय बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने एक खाली मकान में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ा होने पर बच्ची ने पूरा मामला परिजनों को बताया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि छह नवंबर को उसकी 12 वर्षीय भतीजी डरी और सहमी हुई उसके पास आई। प्यार से पूछने पर उसने बताया कि पड़ोसी राजू पुत्र गोपाल व गौरव उर्फ गुलशन पुत्र दर्शन ने कुछ दिन पहले उसके साथ गलत काम किया है। जिसके कारण उसे काफी दर्द और पीड़ा हो रही है। एक बार फिर वे उसे इस कार्य के लिए बुला रहे हैं। दरअसल, इन लोगों ने 18 अगस्त को दोपहर एक बजे बच्ची को खाने की चीज देने के बहाने एक खाली मकान में बुलाकर दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म की बात सामने आते ही परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। इसके बाद पीड़ित कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें