फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टील का माल खरीदने के नाम पर 55 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टील का माल खरीदने के नाम पर 55 लाख हड़पे
विज्ञापन

हापुड़। स्टील का माल खरीदने के नाम पर धौलाना क्षेत्र की यूपीएसआईडीसी क्षेत्र स्थित एक फर्म मालिक पर 55 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली के संत नगर बुराड़ी निवासी विकास कुमार ने बताया कि वह मुंबई स्थित नरेंद्र मफतलाल शाह स्टील लाइन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी करता है। आरोप है कि 27 अप्रैल 2019 थाना धौलाना क्षेत्र स्थित एक फर्म के मालिक से पीड़ित ने स्टील के माल की सप्लाई को लेकर संपर्क किया। जिसके बाद वह कंपनी से माल लेने के लिए तैयार हो गया। 16 मई 2019 को वह फैक्टरी पर माल का आर्डर लेने के लिए पहुंचा। आरोपी ने बिना बिल के माल भेजने की बात कहकर 45 दिन के अंदर भुगतान करने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसे में आकर उसने कंपनी के जरिए आरोपी को करीब 55 लाख रुपये की कीमत का स्टील का माल दे दिया। 12 जून 2019 को आरोपी ने आरटीजीएस के जरिए पांच लाख का भुगतान कर दिया, लेकिन बार-बार तगादे के बावजूद उसे भुगतान नहीं किया गया। 12 जुलाई को जब वह तगादे के लिए घर पहुंचा तो आरोपी ने फर्जी आरोप लगा पुलिस को मौके पर बुला लिया। इसके बाद पीड़ित वहां से वापस लौट गया। नौ सितंबर को फिर एक बार उसने तगादा किया तो उसके साथ मारपीट की गई।
एसपी संजीव सुमन ने बताया कि मामला गंभीर है। संबंधित थाने की पुलिस को मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें