फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी को लेकर कांग्रेसियों ने किया सफाई निरीक्षक का घेराव

विज्ञापन
सफाई निरीक्षक का घेराव करते कांग्रेसी - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
गंदगी को लेकर कांग्रेसियों ने किया सफाई निरीक्षक का घेराव
विज्ञापन

हापुड़। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में कई दिनों तक कूड़े का ढेर लगे रहने, कॉलोनियों से कूड़े को सफाईकर्मियों द्वारा नहीं उठाएं जाने को लेकर कांग्रेसियों ने मुख्य सफाई निरीक्षक का घेराव किया। शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की।
पूर्व विधायक गजराज सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पालिका पहुंचे। उन्होंने कहा कि नगरपालिका के सफाईकर्मी कूड़ा उठाने शहर की प्रमुख कॉलोनियों में तो जाते हैं, लेकिन गरीब मलिन बस्तियों में कूड़ा उठाने के लिए नहीं पहुंचते है। शर की गरीब मलिन बस्तियों में आज भी निरंतर गंदगी देखने को मिल रही हैं। नगरपालिका इसके प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। नगरपालिका भेदभाव की नीति से शहर में काम कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सफाई निरीक्षक से मांग कि गरीब दलित बस्ती, मुस्लिम क्षेत्र व शहर की विभिन्न कॉलोनियों, जहां सफाईकर्मी कूड़ा उठाने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं, एकत्रित कूड़े को सफाईकर्मियों द्वारा तुरंत उठवाया जाएं व साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि शहर में मोती कॉलोनी, कोटला मेवातियान, आवास विकास कॉलोनी, दिल्ली गेट, मजीदपुरा, रफीक नगर, पीर बहाउद्दीन, आंबेडकर नगर, कोटला सादात, भीम नगर, कासमपुरा, नवाजीपुरा आदि मुस्लिम व गरीब मलिन बस्तियों में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं,
लेकिन कूड़ा उठाने कोई सफाईकर्मी नहीं पहुंचता है। इससे कॉलोनी के लोगो में बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में नगरपालिका को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, युवा नेता एकलव्य सिंह सहारा, एससी एसटी प्रकोष्ठ कोंग्रेस के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह एडव्वोकेट, सभासद नरेश भाटी,पूर्व सभासद एजाज अहमद,महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शगुफ्ता राणा,विनोद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें