दहेज में मर्सिडीज न देने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास
हापुड़। दहेज में मर्सिडीज कार न देने पर सुसराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या का प्रयास किया। पीड़िता के पिता ने आरोपी ससुराल पक्ष चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विवाहिता के पिता ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसने अपनी डाक्टर पुत्री का विवाह अलीगढ़ निवासी एक युवक के साथ 19 अप्रैल 2019 में किया था। शादी में करीब एक करोड़ रुपये का खर्चा आया। आरोप है कि शादी के दौरान ही ससुराल पक्ष के लोग मर्सिडीज कार के लिए दबाव बनाने लगे। विदाई के दौरान ही ससुरालियों को साठ लाख रुपये की रकम विभिन्न रिश्तेदारों के खातों से निकालकर दे दी गई। आरोप है कि इसके बाद इन लोगों ने विवाहिता को बाकी रकम के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाए गए। इतना ही नहीं 23 अप्रैल 2020 को आरोपियों ने विवाहिता को नशीली दवाई खिलाकर फांसी पर लटकाने का प्रयास किया, लेकिन किस्मत से वह बच गई। इस मामले में पीड़िता के पिता ने ससुराल पक्ष के पति जुबियान, रियासत, रहीसा और सहरिश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
कोट
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध सक्सेना ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।