फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का उतार चढ़ाव स्वस्थ के लिए खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का उतार चढ़ाव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक
विज्ञापन

हापुड़। मौसम का उतार चढ़ाव स्वास्थ्य के लिए खतरा बनता जा रहा है। इन दिनों वायरल बुखार, जुकाम, खांसी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कोरोना काल में यह बीमारी मरीजों के लिए जी का जंजाल बन रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को सावधान रहने की हिदायत दे रहे हैं।
इन दिनों कभी बरसात तो कभी चटक धूप खिलने से तापमान में तेजी से उतार चढ़ाव हो रहा है। इसका सीधा असर हमारे शरीर पर देखने को मिल रहा है। शरीर में दर्द, बीपी लॉ, खांसी, जुकाम और वायरल जैसे बुखार अब लोगों को अपनी चपेट में ले रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोग प्रत्येक रोग को लेकर भयभीत हैं। कोरोना में बुखार, खांसी, जुकाम आदि समस्याएं हो जाती हैं। लेकिन इन दिनों जिस तरह का मौसम चल रहा है, इस मौसम में अक्सर बुखार, जुकाम होना आम बात है। लेकिन लोग भयभीत हैं कि कहीं उन्हें तो कोरोना नहीं हो गया।
बहरहाल, इस मौसम में सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकता है। इन दिनों अस्पतालों में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। चिकित्सक सावधानी बरतने की हिदायत दे रहे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डा.प्रवीण शर्मा का कहना है कि बदलते मौसम में वायरल बुखार, जुकाम, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे मरीज घरों से बाहर न निकलें, बल्कि आराम करें।
- इन बातों का रखें ध्यान
* ठंडा पानी या ठंडी खाद्य सामग्री का सेवन न करें।
* रात में खुले में न सोएं, ओस बीमार कर सकती है।
* गुनगुना पानी पीना शरीर के लिए लाभदायक है।
* समस्या होने पर घरों के अंदर रहें, आराम करें।
* ज्यादा समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें