फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा घंटे की बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें

विज्ञापन
अर्जुन नगर में भरा बारिश का पानी - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
आधा घंटे की बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें
विज्ञापन

हापुड़। शुक्रवार को लगभग आधा घंटे की बारिश होने से ही शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। पानी की निकासी न होने के कारण कई मोहल्लों में भी जलभराव हो गया। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
भले ही नगर पालिका अफसर नालों की समुचित सफाई होने का दंभ भर रहे हो, लेकिन हल्की बरसात होते ही शहर के नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं। शुक्रवार सुबह करीब आधे घंटे की बारिश ने सफाई अभियान की पोल खोल दी। शहर के मोहल्ला अर्जुन नगर, रंजीत नगर, अपना घर कॉलोनी,चमरी, रेलवे रोड, गोल मार्केट, पन्नापुरी, स्वर्गआश्रम रोड आदि स्थानों पर नालों के ओवरफ्लो होना सामने आया।
विज्ञापन

इसकी वजह से बरसात शुरू होते ही जलभराव की समस्या पैदा हो गई। सड़कों पर नाले का गंदा पानी जमा होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों केा गंदी पानी से होकर ही आवागमन करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ जेके आनंद ने बताया एकाएक बारिश होने पर कुछ स्थानों पर नाले ओवरफ्लो होने की समस्या उत्पन्न हुई, लेकिन बारिश बंद होने के साथ ही समस्या भी दूर हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें