फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से 25वीं मौत, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से 25वीं मौत, 15 नए मरीज मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा अब बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बक्सर निवासी 45 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका को पहले निमोनिया हुआ था, जांच में कोरोना की भी पुष्टि हुई। 25वीं मौत से हड़कंप मच गया है। वहीं, 15 नए मरीज सामने आए, जबकि दो स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। संक्रमितों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सिंभावली के बक्सर निवासी 45 वर्षीय महिला जो निमोनिया से पीड़ित थी। 12 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उसे जीएस मेडिकल कॉलेज पिलखुवा में भर्ती कराया गया था। 16 अगस्त को हालत बिगड़ने पर सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। 25 अगस्त को उपचार के दौरान रत्ना ने दम तोड़ दिया। जिले में अब मृतकों की संख्या बढ़कर 25 पहुंच गई है, जबकि मंगलवार को 15 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसमें इंद्रलोक कॉलोनी के तीन, पन्नापुरी के दो, सिखैड़ा के एक, छज्जुपुरा के एक, कस्तला के एक, बढ़ी मोहल्ला के एक, गंगापुरा के एक, अशोक कॉलोनी के दो, सिंभावली के दो, खगोई के एक मरीज शामिल हैं। इसके अलावा 2 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1614 पहुंच गई है। इनमें से 1456 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 133 का उपचार जारी है, 25 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी तक 81068 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। संपर्क में आए लोग अपनी सैंपलिंग करा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें