ट्रैक्टर-ट्रॉली से थाने पहुंचे गांव रमपुरा के लोग।
- फोटो : HAPUR
गोरक्षा समिति के कार्यकर्ता पर हमला
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा में गोरक्षा समिति के कार्यकर्ता के घर में घुसकर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। जिसमें वह सिर में चोट लगने से घायल हो गया। कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर थाने पहुंच गए।
ग्राम रमपुरा निवासी अंकुश गोरक्षा समिति का कार्यकर्ता है। अंकुश का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर शुक्रवार रात उसके घर में घुसकर मारपीट की। जिसमें उसके सर में गहरी चोट आ गई। पीड़ित परिवार ग्रामीणों के साथ थाना बाबूगढ़ की चौकी कुचेसर चोपला पहुंचा, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उल्टे ग्रामीणों को धमकाकर भगा दिया। इसके बाद ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर थाने पहुंच गए। बताया जाता है कि आरोपी चौकीदार है। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद गोरक्षा समिति के जिला अध्यक्ष राहुल यादव ने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद ग्रामीण लौट गए। थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।