फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में बीचबचाव कराने आए युवक को चाकू घोंपा

विज्ञापन
चाकू लगने से घायल हुआ युवक - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
झगड़े में बीचबचाव कराने आए युवक को चाकू घोंपा
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में दो युवकों में आपसी विवाद का बीचबचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। एक युवक ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन

गांव बदनौली निवासी संदीप ने बताया कि शुक्रवार रात वह गांव में ही एक परचून की दुकान से समान खरीदने जा रहा था। रास्ते में गांव निवासी दो युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। विवाद होता देखकर वह मौके पर पहुंचा और दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास करने लगा। इस पर दोनों शांत हो गए। लेकिन, बीचबचाव कराने से गुस्साए एक युवक ने पीड़ित के पेट में चाकू घोंप दिया। जिसके बाद वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक के परिजनों को मामले की जानकारी दी। आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें