फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी समेत 10 मरीजों में कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मी समेत 10 मरीजों में कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन

हापुड़। जिले में मंगलवार को कोरोना के 10 नए मामले सामने आए। इनमें से एक स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी है। आनन फानन में संक्रमितों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1496 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मंगलवार को कुछ संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में से दस मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से एक मरीज हापुड़ के मोहल्ला कृष्णा नगर, दो मरीज कबाड़ी बाजार, एक मरीज प्रकाश नगर, दो मरीज पन्नापुरी, एक मरीज आवास विकास कॉलोनी, दो मरीज कोठी गेट और एक मरीज धौलाना सीएचसी में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी है। सभी मरीजों को चिकित्सकों ने आनन फानन में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, जिले के आठ और मरीजों की उपचार के बाद जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। सभी मरीजों को होम क्वारंटाइन करा दिया गया है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1496 पहुंच गई है। जबकि 97 एक्टिव मरीज हैं, 1388 स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं, 21 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि दस और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से आठ मरीजों की पुष्टि एंटीजन किट और दो मरीजों की पुष्टि निजी लैब में हुई है। संक्रमितों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें