फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी बीमा अस्पताल में खुला घूमा कोरोना का मरीज,हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी बीमा अस्पताल में घूमता मिला कोरोना मरीज, हड़कंप
विज्ञापन

हापुड़। मेरठ रोड स्थित राज्य कर्मचारी बीमा अस्पताल में एक एंबुलेंस कोरोना मरीज को लेकर पहुंची। एंबुलेंस से उतरने के बाद मरीज करीब एक घंटा तक अस्पताल में इधर उधर घूमता रहा। इसे देख वहां कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया। स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी, लेकिन कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। हालांकि करीब एक घंटा बाद एंबुलेंस मरीज को पिलखुवा के मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची और भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार धनौरा निवासी एक व्यक्ति को राज्य कर्मचारी बीमा अस्पताल से नोएडा स्थित पैनल के अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। वहां मरीज में कोरोना की पुष्टि होने के बाद वहां के अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को वापस हापुड़ एंबुलेंस के जरिये भेज दिया। मेरठ रोड स्थित बीमा अस्पताल में जब वह मरीज पहुंचा तो वहां कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

क्योंकि यहां इस तरह के मरीज को रखने की कोई व्यवस्था नहीं थी। वहां तैनात कर्मचारी उक्त मरीज को ले जाने की बात कहते रहे। लेकिन एंबुलेंस कर्मचारियों ने उसे गाड़ी से नीचे उतार दिया। करीब एक घंटा तक वह मरीज इधर उधर टहलता रहा। यह देख कर्मचारी कमरे में कैद हो गए।
वहां से कर्मचारियों ने स्वास्थ्य अधिकारियों को फोन किया। लेकिन काफी इंतजार के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। करीब एक घंटा बाद एंबुलेंस कर्मचारी उस मरीज को लेकर रवाना हो गए और पिलखुवा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। यह मामला पूरे दिन चर्चा का विषय रहा। वहीं, बीमा अस्पताल के कर्मचारी अस्पताल को सैनिटाइज नहीं किए जाने से परेशान दिखे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा ने बताया कि जब उन्हें इसकी सूचना मिली तो उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित कर दिया। जिसके बाद मरीज को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें