फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलाना थाने के पुलिस कर्मी समेत नौ मरीजों में कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना थाने के पुलिसकर्मी समेत नौ मरीजों में कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन

हापुड़। धौलाना पुलिस थाने के पुलिसकर्मी समेत जिले के 9 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं छह मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। संक्रमितों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एंटीजन किट से लोगों के स्वस्थ की जांच की। इसमें नौ मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों में से धौलाना थाना के एक पुलिस कर्मी, जसरूपनगर के तीन, साकेत पिलखुवा के एक, असौड़ा के एक, पटेलनगर के एक, नवज्योति कॉलोनी के एक, आवास विकास हापुड़ के एक मरीज शामिल हैं। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1482 पहुंच गई है। इनमें 1378 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, 85 मरीजों का उपचार चल रहा है, जबकि 21 मरीजों की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि संक्रमितों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग करायी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें