फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार, दरोगा व सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार, दरोगा व सिपाही घायल
विज्ञापन

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव अकडौली के पास तेज रफ्तार कार के सामने अचानक एक पशु आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। जिससे कार सवार हाफिजपुर थाने के एक दरोगा और सिपाही घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह थाना हाफिजपुर में तैनात दरोगा परवेज और सिपाही अनिल कार में सवार होकर किसी काम से हापुड़ आए थे। वापस थाने लौटते समय जैसे ही कार बुलंदशहर रोड पर गांव अकडौली के पास पहुंची तो कार के सामने अचानक एक पशु आ गया। जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाडर पर चढ़कर पलट गई। दुर्घटना में दरोगा और सिपाही घायल हो गए। आसपास के लोगों ने कार को सीधा कर दोनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कोशलेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही और दरोगा को अधिक चोटें नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें