फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम सास-बहू ने श्री राम, पीएम मोदी और सीएम योगी को भेजीं राखियां

विज्ञापन
भगवान राम, पीएम और सीएम योगी को राखी भेजती मुस्लिम सास बहु। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
मुस्लिम सास-बहू ने श्री राम, पीएम मोदी और सीएम योगी को भेजीं राखियां
विज्ञापन

हापुड़। रक्षाबंधन पर्व पर हापुड़ की मुस्लिम सास, बहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डाक द्वारा राखी भेजी हैं। इसके अलावा भगवान श्रीराम को भी राखी अयोध्या के मंदिर के पते पर भेजी गई है। इनका कहना है कि अल्लाह और ईश्वर एक ही हैं।
विज्ञापन

बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी फसीह चौधरी स्वतंत्रता सैनानी शहीद चौधरी जबरदस्त खां के पर पौत्र हैं। फसीह चौधरी की पत्नी व पूर्व सभासद मुर्शरफ चौधरी वर्तमान में परिवार परामर्श केंद्र में सलाहकार हैं। इनकी पुत्रवधू तंजीला एना शिक्षिका हैं। जबकि पुत्र फराज चौधरी गन हाउस के संचालक हैं। बृहस्पतिवार को सास और बहू ने भगवान श्रीराम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डाक के माध्यम से राखी भेजी है। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने श्रीराम द्वारा किए गए कार्यों के बारे में पढ़ा है। उनके द्वारा सभी के हित में कार्य किए गए। इसलिए उनमें उनकी आस्था है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक जैसी महिलाओं के हित की कुप्रथाओं को खत्म करके सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मैं भाई-बहन के इस पवित्र पर्व रक्षाबंधन में विश्वास रखती हूं। उन्होंने कहा कि हम धर्म निरपेक्ष राष्ट्र में रहते हैं। जिसमें सभी धर्मों का सम्मान होता है। आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए हमें एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें