फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 18 नए मामले, 11 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्कोरोना के 18 नए मामले मिले, 11 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी
विज्ञापन

हापुड़। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 18 नए मामले आए हैं। जिसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1065 हो गई है। संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती कराया गया है। इधर गोल मार्केट में नया मरीज मिलने के बाद यहां के व्यापारियों को अन सीलिंग की कार्रवाई के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा।
शुक्रवार को संक्रमित मिले मरीजों में गोल मार्केट से एक, नंगोला से एक, पिलखुवा से तीन, बुधिया के तीन, गालंद के एक, दो आदर्शनगर, 5 गोहरा, एक नानई व एक छिजारसी निवासी शामिल है। जिसके बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1065 हो गई है। जबकि 11 मरीज स्वस्थ हो गए, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिले में अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 925 पहुंच गई है। गौरतलब है कि हापुड़ के गोल मार्केट और रेलवे रोड पर मुख्य बाजार है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में यहां ग्राहक सामान की खरीददारी को पहुंचते थे, लेकिन बीते करीब दो महीने से गोल मार्केट सील पड़ी है, रेलवे रोड का भी यही हाल है। बीते कई दिनों से गोल मार्केट में कोई नया मामला नहीं मिला था। ऐसे में यहां अनसील की कार्रवाई अमल में लाए जाने की उम्मीद जगी थी, लेकिन शुक्रवार को फिर से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हो गई। जिसके चलते गोल मार्केट और रेलवे रोड पर सीलिंग कार्रवाई का समय बढ़ गया है। शुक्रवार को कुल 18 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

व्यापारियों में रोष
- गोल मार्केट और रेलवे रोड पर व्यापार का काम पूरी तरह से ठप पड़ा है। ऐसे में यहां के दुकानदार व व्यापारियों की प्रशासन से मांग है कि मार्केट को खुलवाया जाए और सिर्फ उसकी घर के आसपास का कुछ दायरा सील हो जहां कोरोना का मरीज मिला है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि संक्रमित मिले मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें