फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज बस, मची चींख पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज बस
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुलंदशहर रोड पर आगरा से हरिद्वार जा रही एक रोडवेज बस अचानक टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस की खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। बड़ी बात रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आयी और प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बस से उन्हें रवाना कर दिया।
बुधवार रात हाथरस डिपो की एक बस आगरा से हरिद्वार जा रही थी। जैसे ही बस नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुलंदशहर रोड पर पहुंची तो बस का अगला टायर फट गया। जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और पलट गई। गनीमत रही कि बस की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बस की खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि टायर फटने से बस पलट गई। बस में करीब 12 यात्री थे। जिन्हें गंभीर चोट नहीं आयी। यात्रियों का प्राथमिक उपचार कराकर उन्हें दूसरी बस से आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें