फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबूगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के टाऊन एरिया में बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ निवासी दीपक पुत्र रोहताश की चार साल पहले गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव शैदपुर खुर्रमपुर निवासी राजेंद्र की बेटी पायल उर्फ पूनम से शादी हुई थी। करीब 15 दिन पहले पायल की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे मायके ले आए थे। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग कुछ दिन बाद ही उसे वापस घर ले आए। बृहस्पतिवार रात में संदिग्ध परिस्थिति में पायल की मौत हो गई। सुबह इसकी सूचना जब मृतका के मायके वालों को मिली तो वह बाबूगढ़ पहुंचे। मृतका के मुंह से झाग निकल रहे थे, इससे गुस्साए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतका के पति दीपक को हिरासत में ले लिया। साथ ही पायल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि मृतका का नौ महीना का बेटा भी है, जिसके सिर से मां का साया उठ गया है।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि पीएम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का पता लग सकेगा। फिलहाल तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें