फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने उठाई बाजार खोले जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने बाजार खोलने की मांग उठाई
विज्ञापन

हापुड़। पिछले चार महीने से बंद चल रहे शहर के मुख्य बाजारों को खुलवाने के लिए मंगलवार को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल की वर्चुअल बैठक हुई। नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से जुड़े राष्ट्रीय महामंत्री वीके बंसल ने नगर के कई व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया।
फेडरेशन द्वारा उत्तर प्रदेश के व्यापारियों को राहत दिलाने की दिशा में चल रही वर्चुअल बैठक में नगर के व्यापारी नेताओं ने सीधा संवाद किया। संगठन के राष्ट्रीय सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि महीनों से कोरोना के कारण हापुड़ के सभी प्रमुख बाजार बंद पड़े हुए हैं। जबकि, हापुड़ बहुत छोटा शहर है। शासन द्वारा निर्धारित बफर जोन और कंटेनमेंट जोन का दायरा इस शहर की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए ज्यादा है। जिसके कारण छोटे तथा मध्यम व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर के व्यापारियों की आर्थिक स्थिति इस कारण बहुत अधिक खराब हो चुकी है। उनके सामने परिवार के जीवन यापन की समस्या हो गई है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता विजय गोयल ने कहा कि सील क्षेत्र का दायरा ज्यादा से ज्यादा पचास मीटर या एक मोहल्ले तक की सीमित रहना चाहिए। नरेंद्र अग्रवाल कबाड़ी ने कहा कि बाजारों का बंद होना हापुड़ की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद घातक सिद्ध हो सकता है। जिससे लंबे समय तक उभरना मुश्किल होगा। राष्ट्रीय महामंत्री वीके बंसल ने आश्वासन दिया कि वह केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्रियों व अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान वीरेंद्र कुमार पिल्लू, अमित अग्रवाल जोनी, अधिवक्ता हर्ष शर्मा, गौरव सर्राफ, संजय सर्राफ, राकेश बारदाने वाले, मोहित अग्रवाल, रवि अग्रवाल, कमल डंग, अभिषेक गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें