फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में कार न देने पर दिया तीन तलाक
विज्ञापन

हापुर। दहेज में कार न देने पर विवाहिता को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। इतना हीं नहीं विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उपैड़ा निवासी चांदनी पुत्री वकील ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उसकी शादी सिकंदराबाद निवासी सलमान पुत्र बाबू खां के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में कार देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। शुरुआत में तो परिवार के लोग ससुराल पक्ष को मनाते रहे लेकिन वो अपनी मांग पर अड़े रहे और आए दिन उसे प्रताड़ित करते रहे। आरोप है कि दो दिन पहले सलमान ने इसी मांग को लेकर चांदनी को तीन तलाक दे दिया। आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। परिजनों के साथ थाने पहुंची आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सिकंदराबाद निवासी पति सलमान, ससुर बाबू खां, सास शेरूनिशा, जीशान, इमरान, तबस्सुम, तरजूम व सलमान के फूफा के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें