फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में कोरोना से एक दिन में रिकॉर्ड 86 मरीजों ने जीती जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन में 86 मरीजों ने जीती जंग, अब तक 503 हुए ठीक
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बुधवार को रिकॉर्ड 86 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। जिले में अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 503 पहुंच गई है। जबकि आठ मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 647 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लैब से बुधवार को कुछ संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से आठ मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार दो मरीज गढ़मुक्तेश्वर, दो मरीज हापुड़ के मोहल्ला लज्जापुरी, एक मरीज गांव असौड़ा, एक मरीज पिलखुवा, एक मरीज रामपुरा, का निवासी है। सभी मरीज किसी कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने के कारण संकर्मित हुए हैं, सभी को क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया था। कोरोना की पुष्टि होने के बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, कोरोना का उपचार पा रहे 86 मरीजों की बुधवार को तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें स्वस्थ घोषित कर घर भेज दिया। फिलहाल उन्हें होम क्वारंटाइन में रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रेखा शर्मा ने बताया कि आठ और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को आइसोलेशन सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। 86 मरीजों को स्वस्थ घोषित कर दिया गया है। जनपद में अभी तक 647 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 503 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 130 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। जबकि 14 मरीजों की अभी तक कोरोना के चलते मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें