बरात में पहुंचे सैकड़ों बाराती, रिपोर्ट दर्ज
हापुड़। शासन के आदेशों का उल्लंघन करने पर देहात थाना पुलिस ने किठोर रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल संचालक के अलावा दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
रविवार को किठौर रोड स्थित एमके फार्म हाउस में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान यहां सैकड़ों बराती पहुंच गए। जबकि वर्तमान में ऐसे समारोह में मात्र 50 लोगों के शामिल होने की ही अनुमति है। इसके अलावा मास्क या सैनिटाइजर की भी यहां कोई व्यवस्था नहीं थी। मामले की शिकायत पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने बैंक्वेट हाल के मालिक महेश त्यागी, प्रबंधक रामकेश, लड़की पक्ष के हरबीर, चंचल, वर पक्ष से रवि, सुरेंद्र व करीब 30 अन्य लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।