फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का धरना आज, जारी रहा पंचायतों का दौर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू का धरना आज, जारी रहा पंचायतों का दौर
विज्ञापन

हापुड़। पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता मंगलवार को जिले में जगह जगह धरना व विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए सोमवार को कार्यकर्ताओं ने गांवों में पंचायत कर किसानों की बीच समस्या उठाई। साथ ही बड़ी संख्या में धरने में पहुंचने की अपील की। एलआईयू व जिला प्रशासन भी धरने को लेकर अलर्ट है।
गौरतलब है कि पेट्रोल डीजल के दामों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। किसानों समेत आम जन इस समस्या से परेशान है। भाकियू ने 30 जून को बड़े स्तर पर जिले में धरना व विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया है। सोमवार को भाकियू के मंडल सचिव ज्ञानेश्वर त्यागी ने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न गांवों में जाकर पंचायत की। साथ ही किसानों की समस्याओं को भी सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गन्ना भुगतान का मुद्दा भी गरमाता रहा। बहरहाल, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के धरने में शामिल होने की सूचना मिल रही है। मंगलवार को तहसीलों समेत जिले में विभिन्न स्थानों पर धरना प्रदर्शन के साथ ही विरोध भी किया जाएगा। भाकियू के इस आंदोलन को लेकर जिला प्रशासन व एलआईयू भी सतर्कता बरत रहे हैं। किसानों की समस्या पर अन्य किसान संगठन भी बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों का जमकर विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें