फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों के अनुसार नाला न बनाने का आरोप, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मानकों के अनुसार नाला न बनाने का आरोप, प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर काकोड़ी के ग्रामीणों ने नाला निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण को रोककर निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर ककोड़ी गांव में ग्राम प्रधान द्वारा नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मानक के अनुसार इसका निर्माण नहीं हो रहा है। नाले में पुरानी ईंट के रोड़े से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे सरकार के राजस्व को ही नुकसान नहीं है, जबकि ग्रामीणों का भी खासा नुकसान है। घटिया सामग्री इस्तेमाल होने से कुछ दिन बाद ही नाली टूट जाएगी। कहा कि ग्राम प्रधान से भी इसकी शिकायत की गई, लेकिन इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा कर मानक के अनुसार सामग्री का इस्तेमाल कर निर्माण कराने की मांग की। एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। नाले का निर्माण मानक के अनुरूप कराया जाएगा। मौके पर धर्मवीर सिंह, ललित चौधरी, महाराज सिंह, बिजेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें