फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत प्रतिशत रहा ब्रिलियंट स्कूल का परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शत प्रतिशत रहा ब्रिलियंट स्कूल का परीक्षा परिणाम
विज्ञापन

हापुड़। बुलंदशहर रोड आवास विकास स्थित ब्रिलियंट करियर गल्र्स पब्लिक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के संचालक आसिफ चौधरी ने बताया कि उनके विद्यालय की छात्राओं ने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। इंटर में हूमेरा ने 80.8 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। इकरा ने 79.2, नाबीया ने 77.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। वहीं, हाईस्कूल में मंतसा ने 85.16 फीसदी अंक प्राप्त कर, विद्यालय टॉप किया। बुसरा कुरैशी ने 84.16, लिमरा ने 83.50 फीसदी अंक प्राप्त किए।
83.5 फीसदी रहा विजेंद्र आदर्श बाल इंटर कॉलेज का रिजल्ट
हापुड़। चमरी स्थित विजेंद्र आदर्श बाल इंटर कॉलेज के छात्रों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में परचम लहराया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके सिरोही ने बताया कि इंटर का रिजल्ट 83.5 फीसदी, जबकि हाईस्कूल का रिजल्ट 94.8 फीसदी रहा है। उन्होंने बताया कि सागर शर्मा ने 82.33 फीसदी अंक प्राप्त कर हाईस्कूल में विद्यालय टॉप किया। जबकि खुशबू सैफी ने 82.60 फीसदी अंक प्राप्त कर, इंटरमीडिएट टॉप किया।
विज्ञापन

चंचल ने टॉप किया रामनिवास स्मारक इंटर कॉलेज
हापुड़। तगासराय स्थित रामनिवास स्मारक बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा चंचल ने 366 अंक प्राप्त कर, विद्यालय टॉप किया। जबकि प्रिया सैनी ने द्वितीय और आंचल सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अध्यक्ष साजेंद्र सिंह त्यागी व प्रबंधक हरीराज सिंह त्यागी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या सुमन आर्या ने बताया कि विद्यालय में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 98 फीसदी, इंटरमीडिएट का रिजल्ट 96 फीसदी रहा है।
जिले में तीसरे स्थान पर रहे एसएसवी कॉलेज के दो छात्र
दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज के दो छात्र साकिब और तुषार कुमार ने इंटरमीडिएट में संयुक्त रूप से 86 फीसदी अंक प्राप्त कर, जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने बताया कि विद्यालय का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 96.38, हाईस्कूल का 98.05 फीसदी रहा। उन्होंने मेधावी छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन

आयशा ने टॉप किया जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज
हापुड़। बुलंदशहर रोड स्थित श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। प्रधानाचार्या पारूल त्यागी ने बताया कि इंटरमीडिएट में आयशा ने 81.8 फीसदी अंक प्राप्त कर, विद्यालय टॉप किया। आयशा ने 79.9 फीसदी अंकों के साथ दूसरा, समरीन ने 78 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें