फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की पंचायत में 30 जून को तहसील घेराव का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
30 जून को तहसील का घेराव करेगी भाकियू
विज्ञापन

हापुड़। किसानों की विभिन्न समस्या और डीजल, पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पंचायत की। इसमें 30 जून को तहसील में धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाई। इसके बाद बिजली संबंधी समस्या पर एक्सईएन कार्यालय में घेराव कर और धरना देकर नारेबाजी की गई।
भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा व मुन्ना सिंह ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार डीजल पेट्रोल से महंगा हुआ है। सरकार गरीब व किसानों का शोषण करने पर आतुर है। जिला संयोजक उदयवीर सिंह व जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह व जीते चौहान ने कहा कि सिंभावली एवं ब्रजनाथपुर शुगर मिलों पर किसानों का करीब 550 करोड़ रुपये बकाया है। प्रशासन मिल के अधिकारियों से सांठगांठ कर भुगतान नहीं करा रहा है। जिला कार्यकारिणी सदस्य भगतराम सिंह व उपाध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार, राकेश त्यागी, नत्थी सैनी ने कहा कि लॉकडाउन में पीड़ितों की समस्या को सरकारी विभागों में सुना नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन कार्यालय का किया घेराव
- पंचायत के बाद कार्यकर्ता अतरपुरा चौपला स्थित बिजली निगम के एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान लोकल फाल्ट, बिजली कटौती के विरोध में कार्यकर्ताओं ने अतरपुरा चौपला स्थित बिजली निगम के एक्सईन कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर समस्या का निस्तारण नहीं होने पर तालाबंदी की चेतावनी दी। साथ ही 30 जून को तहसील में धरने की भी रणनीति बनायी गई। मौके पर मयंक चौहान, कपिल चौहान, सुधीर कुमार, टीटू त्यागी, राजेश चौहान, योगेंद्र चौहान, देवेंद्र सिंह, नत्थी सिंह, चंद्रपाल सिंह, नेपाल सिंह, सुनील कुमार, तेजवीर सिंह, मेघराज सिंह, अनुज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें